- Hindi News
- खेतेश्वर शिक्षा प्रसार समिति की बैठक 21 को
खेतेश्वर शिक्षा प्रसार समिति की बैठक 21 को
खेतेश्वरशिक्षा प्रसार एवं सेवा समिति की बैठक 21 सितंबर सुबह 10 बजे स्थानीय खेतेश्वर छात्रावास में आयोजित होगी। बैठक में सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष पदमसिंह साथूनी ने बताया कि बैठक में खेतेश्वर छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति का विश्लेषण किया जाएगा। साथूनी ने आग्रह किया कि छात्रावास निर्माण के लिए जिन भामाशाहों ने सहयोग किया, वे अपनी राशि शीघ्र ही जमा कराएं। साथूनी ने बताया कि 10 वीं कक्षा में 75 प्रतिशत, 12 वीं कक्षा में 70 प्रतिशत स्नातक स्तर में 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले समाज के सभी विद्यार्थियों को अपनी अंकतालिकाएं 31 अक्टूबर तक जमा करवाए। प्रतिभावान विद्यार्थियों का आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मान किया जाएगा।