पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गारंटी पीरियड में टूटी सड़कों की मरम्मत नही

गारंटी पीरियड में टूटी सड़कों की मरम्मत नही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलीसे नागाणा जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। आवागमन में ग्रामीणों को परेशानियां रही है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस मार्ग की सुध तक नहीं ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंडली से नागाणा तक जाने वाली सड़क का निर्माण दो साल पूर्व हुआ था, लेकिन इन दाे सालों के दरम्यान इस सड़क की हालत ऐसी खस्ताहाल हो गई है कि आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। अखिल भारतीय राठौड़ वंश की कुलदेवी मां नागणेच्यां माता का मंदिर नागाणा में होने की वजह से यहां आसपास के अलावा दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग दर्शनार्थ आते हैं। ऐसे में सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। मगर सड़क की इस हालत पर उन्हें भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को पार करते समय वाहन चालकों काे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

ठेकेदारको पाबंद ही नहीं कर रहे अधिकारी

उल्लेखनीयहै कि यह सड़क पांच वर्ष के गारंटी पीरियड के तहत बनी है। सड़क के पास लगे गारंटी पीरियड के बोर्ड पर साफ लिखा है कि 22 सितंबर 2012 से 21 सितंबर 2017 तक इस मार्ग की गारंटी है। अभी सिर्फ दो वर्ष हुए हैं और सड़क पूरी तरह जर्जरहाल हो चुकी है। नियमानुसार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क मरम्मत के लिए ठेकेदार को पाबंद करना चाहिए या आनाकानी करने पर उसकी नियमानुसार रोकी गई राशि जब्त कर मरम्मत करवानी चाहिए और ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड करना चाहिए। मगर यहां कोई कार्रवाई तक नहीं हो रही। ग्रामीणों ने इसकी कई बार शिकायतें की, फिर भी सड़क बनने के बाद इसकी सुध तक नहीं ली गई।

नवरात्रिमें रहेगी दर्शनार्थियों की भीड़

एकसप्ताह बाद नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में यहां देवी की आराधना करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ जुटेगी। सुबह से देर शाम तक यह मार्ग व्यस्त रहे। वाहनों की रेलमपेल लगी रहेगी। ग्रामीणों की मांग है कि विभागीय अधिकारी इस मार्ग की हालत पर ध्यान दे और जल्द ही सुधार करवाए, ताकि आवागमन में किसी को परेशानी नहीं होगी।

मंडली. जर्जरहालहुआ नागाणा-मंडली मार्ग एवं मार्ग के पास लगा गारंटी पीरियड का बोर्ड, जिस पर अमल नहीं हो रहा।