जीप-टैंपो की भिड़ंत, 3 गंभीर घायल
बागुंडी-दूदवासरहद में गुरुवार शाम को स्कोर्पियो टैंपो टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टैंपो में सवार तीन जने गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय राजकीय नाहटा अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार बागुंडी-दूदवा सरहद में गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे स्कोर्पियो टैंपो टैक्सी की भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में टैंपो में सवार केस राज, श्याम सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने निजी वाहनों से राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।
बालोतरा. घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त हुआ टैंपों और दुर्घटना में घायलांे का अस्पताल में उपचार करते हुए।