- Hindi News
- िशक्षक ने छात्रा को कमरे में बुलाकर की छेड़छाड़
िशक्षक ने छात्रा को कमरे में बुलाकर की छेड़छाड़
स्कूलीछात्रा के साथ उसी स्कूल के अध्यापक की ओर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अध्यापक को एपीओ कर मुख्यालय बालोतरा बीईईओ कार्यालय कर दिया है, वहीं छात्रा के चाचा ने पचपदरा थाने में अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है।
घटना 16 सितंबर को रामावि रेवाड़ा मैय्या की है। स्कूल में कार्यरत अध्यापक नरपतसिंह पुत्र अचलसिंह राजपूत निवासी कलावतसर थुंबली ने स्कूल में अध्ययनरत कक्षा छह की छात्रा को स्कूल के एक कक्षा कक्ष में बुलाया और उसके साथ गलत हरकतें करने के साथ छेड़छाड़ की और छात्रा को धमकी दी कि किसी को बताया कि उसे स्कूल से बाहर कर दिया जाएगा। इस पर छात्रा स्कूल समय के बाद घर लौट गई और अभिभावकों को आपबीती बताई। इस पर पीडि़ता के अभिभावक 17 सितंबर को स्कूल पहुंचे और घटना से प्रधानाध्यापक को अवगत करवाया। सूचना मिलने पर बालोतरा एसडीओ उदय भानू चारण बीईईओ हुकमाराम भील मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा के चाचा ने पचपदरा थाने में अध्यापक नरपतसिंह के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य नारायणभाई चौधरी, थोब सरपंच पर्वतसिंह, किशना राम रेवाड़ा, राजू राम ने प्रधानाध्यापक से अध्यापक को हटाने की मांग की।
^घटना की जानकारी मिलने पर मैं एसडीओ बालोतरा मौके पर गए थे। अध्यापक को एपीओ कर मुख्यालय बीईईओ ऑफिस बालोतरा कर दिया है, जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हुकमारामभील, बीईईओ,बालोतरा।