- Hindi News
- दानपात्र से नकदी मोबाइल दुकान से केबल चोरी
दानपात्र से नकदी मोबाइल दुकान से केबल चोरी
बालोतरा. पचपदराथानांतर्गत कुड़ी गांव स्थित रामदेवजी मंदिर एक मोबाइल की दुकान में बुधवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाने में पेश रिपोर्ट में आसु राम पालीवाल राजकुमार विश्नोई ने बताया कि गांव में स्थित रामदेवजी के मंदिर में रखे दानपात्र के ताले तोड़कर अज्ञात चोर नकदी चुरा ले गए। इसी रात गांव में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर केबल चोरी कर ले गए।