ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट में लगाए पौधे
महावीरइंटरनेशनल की ओर से ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत पारस डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल्स के सौजन्य से शांति नगर कॉलोनी में नीम पौधों का पौधरोपण किया गया।
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं निदेशक ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट पारसमल गोलेच्छा ने पौधरोपण के अवसर पर शांतिनगर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रत्येक आवासीय कॉलोनी अपने क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुंदरता के लिए जागरूकता निभाएं तो शहर का विशेष सौंदर्यीकरण वृक्षों से पर्यावरण शुद्धि का लाभ सभी को मिलेगा।
संरक्षक ओम बांठिया ने घरों में तुलसी पौधे लगाने का अनुरोध किया। बाड़मेर जिला प्रभारी पारसमल भंडारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सचिव अशोक चौपड़ा ने आभार व्यक्त किया। लघु उद्योग मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने पौधों के संरक्षण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में दलपत जैन, सुरेश गोठी, अशोक भंसाली, उमाराम पटेल सहित सदस्य मौजूद थे।
बालोतरा. पौधरोपणकरते पदाधिकारी अन्य अतिथि।