पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मटका फोड़, बिंदी चित्रकला प्रतियोगिताएं

मटका फोड़, बिंदी चित्रकला प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को मटका फोड़ तथा बिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लेकर बड़ों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समिति अध्यक्ष दिलीप गोयल ने बताया कि बिंदी प्रतियोगिता में 34 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष मीरा गर्ग, सदस्या सुखी गोयल, जशोदा लोहिया, सारी देवी, सुमित्रा देवी ने सफल आयोजन करवाया। बुधवार चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोयल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय वृंदावन बगीची में प्रश्नोतरी एवं श्री अग्रसेन बुग्गी वुग्गी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं के दौरान समिति के सचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंहल, सूचना प्रसारण मंत्री पूर्ण प्रकाश सहित समिति सदस्यों ने सहयोग किया।