पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमसी सदस्यों को गतिशीलता का प्रशिक्षण

एसएमसी सदस्यों को गतिशीलता का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत माजीवाला के राजकीय प्राथमिक स्कूल नवडिय़ा बेरा में नोडल स्तर पर दो दिवसीय स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक नोडल अधिकारी प्रवीणकुमार जोशी ने एसएमसी के उद्देश्य, कार्य योजना, कर्तव्य भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं सर्व शिक्षा अभियान की ओर से स्कूलों को दी जाने वाली एसएमजी राशि, एसएफजी राशि टीएलएम राशि का महत्व उपयोगिता पर प्रकाश डाला। रीडिंग कैंपेन, शाला जल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम पर भी व्यापक चर्चा की गई। जोशी के अनुसार ग्राम पंचायत माजीवाला के नोडल स्तर पर 3 स्कूलों राप्रावि नवडिय़ा बेरा, राप्रावि झांगरा बेरा राशिक जोगी बस्ती के 4-4 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम समापन में नोडल अधिकारी दक्ष प्रशिक्षक प्रवीण कुमार जोशी ने उपस्थित एसएमसी सदस्यों का अभिवादन किया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव गुरों को अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा अमल में लाने की अपील की। वहीं निकटवर्ती टापरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत वर्ष 2014-15 के स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) सदस्य दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 17 सितंबर से 18 सितंबर तक एसएमसी अध्यक्ष माधूसिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक डूंगरराम ने लगातार दो दिन सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा, एसएमसी के अधिकार कर्तव्य एसएसए के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों संबंधी स्कूल योजना निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नोडल प्रधानाध्यापक व्यवस्थापक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों गतिविधियों की जानकारी एसएमसी के सदस्यों को होना आवश्यक है। ताकि वे स्कूल संचालन में अपने प्रभावी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन कर सके।

इस अवसर पर केसा राम, सुमेरसिंह, अचलसिंह, भैराराम, जसवंत सिंह पुखराज भाटी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इसी तरह राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बड़ला में एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में एमटी प्रधानाध्यापक बाबूलाल चौधरी प्रधानाध्य