- Hindi News
- मेले में आयोजित गतिविधियों में झलका उत्साह
मेले में आयोजित गतिविधियों में झलका उत्साह
राजस्थानराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण, जनसंख्या मेले का आयोजन बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल बालोतरा में चल रहा है।
मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य धर्मी चौहान ने बताया कि जिले की 48 स्कूल के छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने क्विज, पोस्टर, सेमिनार, वाद विवाद, रोल प्ले, लोक नृत्य आदि गतिविधियों में भाग लिया। मेला प्रभारी भगवानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि निर्णायक के रूप में महेंद्र दवे, पुखराज चौहान, विमला चौधरी रहे। वहीं रोल प्ले में निर्णायक के रूप में प्रधानाचार्य मदन गोपाल, व्याख्याता सालगराम परिहार सुरेश चितारा रहे।
इसी तरह विविध आयोजन में वरिष्ठ अध्यापक किशनलाल प्रजापत का सहयोग रहा। क्विज मुरली मनोहर जोशी, मुकेश सोनगरा, राजेश नामा ने आयोजित करवाई। मॉडल में निर्णायक के रूप में व्याख्याता हाथी राम, अशोक रांकावत, महेशचंद्र व्यास रहे। मेले का समापन शुक्रवार को होगा। 47 वें विज्ञान, गणित, पर्यावरण शिक्षा जनसंख्या मेले के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बाड़मेर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
समापन समारोह में जिला एवं सेशन न्यायाधीश जीपी गोयल, डीएसपी अमृत जीनगर आयुक्त शिवपालसिंह बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
बालोतरा. विज्ञानमेले में प्रस्तुति देता विद्यार्थी।
विद्यार्थियों ने ली विज्ञान मॉडलों की जानकारी