पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी राष्ट्रीय सरोकार को मजबूत बनाती है : परिहार

हिंदी राष्ट्रीय सरोकार को मजबूत बनाती है : परिहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत स्थानीय इंडियन पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।

मुख्य अतिथि परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रभाषा संवर्धन में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विशेष भूमिका निभानी चाहिए। दिनचर्या के विभिन्न आयामों में हिंदी भाषा का प्रयोग कर राष्ट्र भाषा को सम्मान देना सार्थकता होगी। हिंदी भाषा राष्ट्रीय सरोकार मजबूत बनाती है। उच्चारण एवं वर्तनी सुधार पर बल देने से भाषा की शुद्धता बढ़ेगी। शिक्षकों एवं छात्रों को व्याकरण शिक्षा पर ध्यान देकर वाक्य प्रयोग विराम चिह्न पर्यायवाची शब्द के माध्यम से भाषा को सरल बनाएं। विद्यार्थियों को शब्द कोष की जानकारी से कठिन शब्दों के अर्थ देखने की विधि सिखाने में शिक्षक अग्रणी रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रुतिलेख प्रतियोगिता में पहले स्थान पर वंदना, दूसरे स्थान पर चांदनी तीसरे स्थान पर भावना रही। वहीं सुलेख प्रतियोगिता में पहले स्थान पर उलफत, दूसरे स्थान पर नेहा तीसरे स्थान पर प्रकाश रहे। इसी तरह आशुभाषण में पहले स्थान पर शाहीना, दूसरे स्थान पर सिमरन तीसरे स्थान पर वंदना रही। विजेता छात्र-छात्राओं को हरीश कुमार की ओर से श्रीफल स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया। संस्थान के अध्यक्ष उकाराम परिहार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रधानाध्यापक गोरधन परिहार ने किया। इस अवसर पर पृथ्वीराज, विजेंद्र, गणपतसिंह, दीपाराम, चंपालाल, पिंकी, प्रेम, जसवंती, गीता, अनीता संगीता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।