पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सस्पेंड

छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्वग्राम रेवाड़ा महिया की राजकीय माध्यमिक स्कूल में गत दिनों एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक नरपतसिंह को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पृथ्वीराज दवे ने सस्पेंड कर दिया। साथ ही शिक्षक का मुख्यालय चौहटन किया किया गया है।

मामले के अनुसार गत दिनों राजस्व ग्राम रेवाड़ा महिया की राजकीय माध्यमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक नरपतसिंह ने इसी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में पचपदरा थाने में पीडि़ता छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उस वक्त बालोतरा ने आरोपी शिक्षक को एपीओ कर मुख्यालय बालोतरा किया था।

मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर थोब स्कूल के प्राचार्य पुखराज चौहान ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट भिजवाई। शिकायत की पुष्टि होने पर डीईओ दवे ने आरोपी शिक्षक नरपतसिंह को सस्पेंड कर उसका मुख्यालय चौहटन कर दिया।