संस्कार शिविर 25 से
बालोतरा. राजपूतयुवकों, विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक शिक्षा, अनुशासन, संगठन, एकता शिक्षा आदि की उन्नति के लिए श्री क्षेत्रीय युवक संघ का संस्कार शिविर 25 से 28 सितंबर को लापुदड़ा में आयोजित होगा। संघ के सन्वयक चंदनसिंह चांदेसरा ने बताया कि शिविर को लेकर पंचायत समिति सदस्य धनसिंह, देवीसिंह, रेवंतसिंह, हनवंतसिंह जबर सिंह सहित सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।