- Hindi News
- हर घर से पहल होगी तभी बनेगी स्मार्ट सिटी
हर घर से पहल होगी तभी बनेगी स्मार्ट सिटी
दैनिक भास्कर की ओर से वार्ड नंबर 25, 26, 27, 28 29 का रूबरू कार्यक्रम आयोजित
स्मार्टवार्ड स्मार्ट सिटी के लिए दैनिक भास्कर की ओर से शहर में छठा रूबरू कार्यक्रम बुधवार को माली समाज भवन गांधीपुरा में आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन रूबरू के मंच पर आए तो समस्याओं के साथ इनके समाधान पर भी खुलकर चर्चा हुई। लोगों ने कई अच्छे सुझाव दिए। वार्ड संख्या 25, 26, 27, 28 29 के नागरिकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी के लिए सभी वार्डों के पार्षद और आमजन एकजुट नजर आए। आमजन ने विकास के लिए अपने-अपने तर्क दिए। कार्यक्रम में सबसे बड़ा मुद्दा पेयजल का छाया रहा। ज्यादा लाेग पेयजल समस्या से त्रस्त नजर आए। वहीं आवारा पशुओं का मुद्दा भी कई बार उठा। इसके अलावा सड़क, नाली बिजली आदि की समस्याओं को लेकर लोगों ने सवाल किए, जिन पर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने जवाब दिए। कार्यक्रम का संचालन गुलाम रसूल टाक ने किया। इस दौरान पीएचईडी एईएन जेपी गुप्ता, संजय माथुर नगरपरिषद जेईएन अखाराम पंवार ने भी अपने विभाग से संबंधित समस्याओं पर जवाब दिए और लोगों के सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। (िवस्तृतखबर पेज -14)
बालोतरा. दैनिकभास्कर के रूबरू कार्यक्रम में मंचासीन सभापति, आयुक्त पार्षद और रूबरू कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक