एक शाम आई माता के नाम भजन संध्या कल
बालोतरा. आईमातामंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 26 सितंबर को उपासक ओमजी मदनजी के सानिध्य में नेहरु कॉलोनी में एक शाम आई माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। रतनलाल जीनगर ने बताया कि भजन संध्या में गायक कलाकार अशोक प्रजापत एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही मदन दिल्ली एंड पार्टी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। राधेश्याम व्यास ने बताया कि भजन संध्या के आयोजन को लेकर दिनेश व्यास, कैलाश व्यास, भरत व्यास, मनोहर व्यास अशोक डीजे जुटे हुए हैं।