पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्धमान स्कूल में वार्षिक उत्सव आज

वर्धमान स्कूल में वार्षिक उत्सव आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | शहरके वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘समर्पण’ कार्यक्रम का आयोजन 11 फरवरी को शाम 6 बजे किया जाएगा। स्कूल के संचालन समिति के अध्यक्ष शांतिलाल अन्याव ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षता स्थानकवासी संस्थान बालोतरा के अध्यक्ष सुमेरमल सालेचा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि बतौर बायतु विधायक कैलाश चौधरी, एडीएम ओपी विश्नोई, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, बीईईओ दयाराम चौधरी, ओसवाल समाज अध्यक्ष मांगीलाल बाफना, प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, रोटरी इंटरनेशनल के ओमप्रकाश बांठिया, भामाशाह हीराचंद, कमलेश कुमार, घेवरचंद मुकेश कुमार कंकु चौपड़ा मौजूद रहेंगे। प्रधानाचार्य जोस पीजे ने बताया कि वार्षिक उत्सव में स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल के सांस्कृतिक मंंत्री प्रवीण चौपड़ा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

खबरें और भी हैं...