भृगु जयंती पर होगा सुंदरकांड पाठ
बालोतरा | भृगुवंशीयब्राह्मण देशांतरी समाज विकास समिति की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में 12 फरवरी को भृगु जयंती पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुंदरकांड पाठ का आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सचिव राजेंद्र जोशी ने बताया कि समाज के जनक भृगु ऋषि की जयंती पर 12 फरवरी को रात्रि 8 बजे समाज भवन में सुंदर कांड का आयोजन होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समाज के अध्यक्ष कुंदनमल रावल, कोषाध्यक्ष राणाराम लालियाण नवयुवक के अध्यक्ष केवलराम घोसी ने सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी।