पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़मेर जिले में 32 ग्राम पंचायतें होगी ओडीएफ

बाड़मेर जिले में 32 ग्राम पंचायतें होगी ओडीएफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेरजिले की 17 पंचायत समितियों की 32 ग्राम पंचायतें 31 मार्च तक ओडीएफ घोषित होगी। इसके तहत बालोतरा पंचायत समिति की बिठूजा और कनाना ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है।

इसके अलावा अराबा, चाैहान, पटौदी, सरवड़ी, मोकलसर और पादरू ग्राम पंचायत को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा ने संबंधित विकास अधिकारियों को इन ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने के निर्देश दिए है। बाड़मेर जिले में अब तक दो ग्राम पंचायतों बेरीवाला तला एवं गुमाने का तला को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।

जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 8 फरवरी को आयोजित हुई समीक्षा बैठक के दौरान विकास अधिकारियों की ओर से बाड़मेर जिले की 32 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करवाना तय किया गया है। इसके तहत बालोतरा पंचायत समिति की बिठूजा, कनाना, बाड़मेर पंचायत समिति की मूढो की ढाणी, राणीगांव एवं भाड़खा, बायतू में कोसरिया एवं खीपर, चौहटन में बावड़ीकला, धनाऊ में आलमसर, बुरहान का तला, धोरीमन्ना में खारी एवं धोरीमन्ना, गडरारोड में फोगेरा,गिड़ा में खोखसर पश्चिम, जाखड़ा, गुड़ामालानी में नगर एवं गुड़ा, कल्याणपुर में अराबा चौैहान, पाटोदी में पाटोदी, बाणियावास, रामसर में पांधी का पार, रामसर, समदड़़ी में सरवड़ी, सेवाली, सेड़वा में सेड़वा, हरपालिया, शिव में झाफलीकला, निंबला, सिणधरी में चाडो की ढाणी, डंडाली, सिवाना में मोकलसर एवं पादरू को ओडीएफ घोषित करवाया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर शौचालय निर्माण करवाने एवं आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए उपखंड एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

खबरें और भी हैं...