राजपुरोहित जिला अध्यक्ष मनोनीत
बालोतरा | भारतमाता फाउंडेशन के बाड़मेर जिला अध्यक्ष पद पर दुर्ग सिंह राजपुरोहित को मनोनीत किया गया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में बाड़मेर जिला अध्यक्ष के पद पर राजपुरोहित को मनोनीत किया।