पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्डों में सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे

वार्डों में सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद बालोतरा के सफाई कमेटी की बैठक शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कमेटी के सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव रखे।

इस दौरान सदस्यों ने बताया कि कर्मचारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। सभी सफाई कर्मियों को उनके मूल कार्यों पर तुरंत निर्णय लिया जाए। करीब 15 कर्मचारी इस कार्य को छोड़कर अन्य परिषद में कार्य कर रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 1, 3, 33, 34 35 के क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़े होने के चलते सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5-5 कर्मी लगाने का निर्णय लिया गया। ये कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के अतिरिक्त होंगे। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर 31 बड़े नाले चल रहे हैं। इनमें महीने में एक बार प्रत्येक नाले की सफाई करने के लिए 10 कर्मचारी नियमित रखे जाने लगाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह, शहर में छुट्टी के दिन भी शहर के मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था बहाल रखने का निर्णय लिया गया। इसी तरह, सफाई व्यवस्था रखने के लिए कचरा वाहनों की कमी चल रही है। कचरा ढोने के लिए ट्रैक्टर गाड़ियां तथा सिवर जेट नाला क्लीनर खरीद करने की इजाजत के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखे जाने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं ड्राइवरों के अभाव में खड़ी रहने वाली गाड़ियों पर ड्राईवर लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

खबरें और भी हैं...