पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति का धरना आज

रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति का धरना आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिफाइनरीबचाओ संघर्ष समिति जोधपुर संभाग के तत्वावधान में शनिवार सवेरे 11 बजे स्थानीय डाक बंगले के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व सांसद एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी संयोजक पूर्व विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में आयोजित धरने में बाड़मेर जिले के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। साथ ही रिफाइनरी का काम शुरू कराने की मांग को लेकर उप जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा जाएगा। धरने की व्यवस्था को लेकर नगर परिषद सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, पंचायत समिति प्रधान ओमप्रकाश भील, पार्षद नरसिंग प्रजापत, चंपालाल माली, श्रवण सुरेशा, जीतमल सुथार, मांगीलाल सांखला, प्रमिला खत्री, चंद्रा बालड़, पुष्पा नाहर, नरेश जैन, मूले खां तेली, रामेश्वर प्रजापत, लालाराम माली, हनीफ खां मोयला, हनुमान मेघवाल, धनराज घांची, शंकरलाल प्रजापत, मंगलाराम जोशी आदि जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...