पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीप की टक्कर से छात्र की मौत, भीड़ ने वाहन को फूंकी, 2 घंटे तक हाइवे जाम

जीप की टक्कर से छात्र की मौत, भीड़ ने वाहन को फूंकी, 2 घंटे तक हाइवे जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बालोतरा/कल्याणपुर

जोधपुरकी ओर जाने वाले नेशनल हाइवे 112 पर अराबा फांटा के पास एक तेज गति से रही जीप की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जीप को आग लगा दी। इसके चलते हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम रहा। बालोतरा से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मौके पर आस-पास के चार पुलिस थानों से पुलिस पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे की है। छात्र राजूराम (18) पुत्र अमराराम पटेल निवासी चाली संत राजाराम विद्यालय कल्याणपुर में कक्षा 11 वीं का छात्र था। छात्र जैसे ही नेशनल हाइवे पर मोटर साइकिल लेकर पहुंचा तो जोधपुर से टाइल्स भरकर रही पिकअप जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजूराम की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना होते ही जीप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अास पास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताना शुरू कर दिया। इस बीच आक्रोशित लोगों ने जीप को आग लगा दी। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। जीप में लगी आग पर काबू पाने के लिए बालोतरा से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर बालोतरा डीएसपी राजेश माथुर, मंडली एसएचओ राजदीपसिंह, समदड़ी एसएचओ भंवरसिंह पोकरना, कल्याणपुर एसएचओ अमरसिंह भायल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इधर, स्थानीय सरपंच नरपतसिंह राजपुरोहित, उप सरपंच वागाराम सुथार, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता दौलाराम कुआ आदि ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश कर रास्ते को खुलवाया। शव को कल्याणपुर अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जीप कब्जे में ले ली।

कल्याणपुर. आक्रोशित भीड़ ने फूंकी जीप जलते हुए।

खबरें और भी हैं...