भजन संध्या में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु
वीरदुर्गादास कृषि उपज मंडी परिसर स्थित श्रीमंर्छापूर्ण बालाजी मंदिर की 10 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ग्रेन मर्चेन्ट किराणा एसोसिएशन के तत्वावधान में सुंदर काण्ड पाठ भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज नरपत देवासी ने गणपति वंदना के साथ किया। भजन गायक मदन माली ने गुरू महिमा वारी गुरू देव आपरी बलिहारी के साथ थारी जय हो पवन कुमार.. .. दुनिया चले नहीं रामजी के बिना सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। भजन गायक हर्ष माली ने सालासर मे बणियो बालाजी रो धाम.. .. . माताजी कठे रे सुता सुखभर नींद में. . .. सुन्धा री चामुंडा माता भैरू ने बुलावे रे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर किया। भजन गायक चैनाराम चौधरी ने अनेक मार्मिक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। भजन गायक ओम प्रकाश सुथार ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सुंदर काण्ड पाठ का वाचन किया गया। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निज मंदिर को फूल मालाओं रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। भजन संध्या के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायाधिपति ललित पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी उदयभानू चारण, अधिवक्ता महेन्द्र बोहरा, कृषि मण्डी अध्यक्ष पारसमल भंडारी, सचिव अशोक कुमार शर्मा, उपस्थित थे।