पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में यज्ञ हुए, मां शारदे का किया पूजन

स्कूलों में यज्ञ हुए, मां शारदे का किया पूजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयबालिका आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी सरस्वती जयंती के अवसर पर विद्यारंभ संस्कार यज्ञ का आयोजन हुआ।

ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। पंडित अशोक अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाई तथा नन्हें बालकों का विद्यारंभ संस्कार कर सरस्वती के समक्ष ज्ञान प्राप्ति का संकल्प लिया। साथ ही विद्यालय की नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने प्रकृति के वातावरण पर आधारित नृत्य, गीत तथा प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या प्रमिता अरोडा ने मां सरस्वती के गुणों का गुणगान करते हुए ज्ञान के साथ साथ कला और संगीत की महिमा सं मंडित किया। कार्यक्रम के अंत में मां सरस्वती की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रतिभा गुप्ता, नीलम शर्मा एवं अभिभावक, आचार्य आचार्या एवं बहनें उपस्थित रही।

इसी तरह शहर के खेताराम उच्च माध्यमिक स्कूल गांधीपुरा में शुक्रवार को बसंत पंचमी हर्ष उल्लास से मनाई गई। स्कूल के संचालक खेताराम मनणा ने मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलित कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की, उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार द्वारा हवन प्रारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कांतिलाल मनणा, अध्यापक नरपतसिंह मनणा स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। इसी प्रकार स्थानीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित मयूर शिक्षण संस्थान माध्यमिक स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर पूजन अर्चन कलश यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज सेवी वार्ड पार्षद चंपालाल सुंदेशा,सचिव शंकरलाल पंवार, शिक्षाविद् माणकचंद कच्छवाह धर्माराम पंवार, मोहनलाल कच्छवाह, चेतन कच्छवाह, जनक सोन, पृथ्वीराज टांक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसी प्रकार स्थानीय रामदेव टांका वार्ड सं. 1 के महा सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। और मां सरस्वती की पूजा की गई। एवं समस्त विद्यार्थियों को मोली बांधकर तिलक लगाकर प्रसाद वितरण की गई। समारोह के दौरान व्यवस्थापक ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि बसंत पंचमी प्रतिवर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन सरस्वती पूजा की जाती है। पंचमी तिथि से शिक्षा प्रारंभ करना शिक्षा क्षेत्र में सफलता की नई दिशाएं खोलते है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परसाराम जाट, उप प्राचार्य पुरुषोत्तम, रामपालसिंह, हेमंत कुमार, यशोदा जोशी, संतोष आदि उपस्थित थे। इसी तरह महर्षि बाल विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर धूम-धाम से मनाई गई। बालिकाओं ने सरस्वती का रूप धर कर स्कूल में छात्राएं के समक्ष प्रस्तुतियां देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्यामसुन्दर गौड़, अध्यापक राजेन्द्र जोशी, राजकुमार, गीता शर्मा, सूर्यकांता चौधरी, चंचल गौड़, रविन्द्र गौड़ आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार डिवाइन किड्स स्कूल में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पार्वती गहलोत, विद्यालय स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित थे। इसी प्रकार इंद्रप्रस्थ कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में स्पेलिंग बताओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक अभिषेक गोयल, आरती, पुखराज, मीनाक्षी, रक्षा, नीतू तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कुड़ी.स्थानीयआदर्श राउमा विद्यालय कुड़ी में बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान हरमलराम विश्नोई, वरिष्ठ लिपिक देवेन्द्र टेपन, कृष्ण नागर, अध्यापक बंशाराम, यशपालसिंह, आदि उपस्थित थे।

पाटोदी.कस्बेके आदर्श विद्या मंदिर पाटोदी में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्यारंभ संस्कार यज्ञ किया गया। स्कूल के प्रचार प्रमुख प्रेम देपन ने बताया कि विद्या मंदिर यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई। तथा स्कूल में सरस्वती वंदना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जालमसिंह राठौड़ स्कूल समिति के व्यावस्थापक भंवरलाल प्रजापत तथा कोषाध्यक्ष सोहनलाल सोनी और स्कूल के छात्र छात्राएं एवं गांव के नागरिक यज्ञ में उपस्थित थे।

असाड़ा.स्वामीविवेकानंद प्राथमिक विद्यालय असाड़ा में बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विघार्थियों ने गीत आदि कि प्रस्तुति दी। संचालक लक्ष्मण पटेल मां सरस्वती की पूजा विद्यार्थियों के हाथों से करवाई। इसी अवसर पर स्कूल स्टॉफ छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

रमणिया.रमणियाग्राम के जय अम्बे बाल निकेतन, उच्च प्राथमिक विद्यालय, रामदेव नोबल्स एकेडमी, प्रा विद्यालय, प्रियंक विद्या रमणिया सहित बाल भारती विधा मन्दिर, गुरू गोविंद विद्या मन्दिर, भागवा भारती विद्या मन्दिर धरबला में बसंत पंचमी पर विद्या कि देवी मां सरस्वती को याद किया गया। मां सरस्वती की वंदना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सामान्य ज्ञान, भाषण प्रतियोगिता सहित कविता पाठ का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती कि पूजा अर्चना की।

सिवाना.विद्याभारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर प्राथमिक सिवाना में मां सरस्वती जयंती बसन्त पंचमी को विद्यारम्भ संस्कार के रूप में वन्दना सभा में मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती भारत माता के समक्ष दिप प्रज्ज्वल के साथ हुआ। अभिभावक मीना जांगिड़ ने विद्यार्जन पाठ्यपुस्तकों की महता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अजयसिंह परमार ने बसन्त पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि आज का दिन विद्यारम्भ का दिन है। इस अवसर पर कक्षाश वन्दना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमे कक्षा चतुर्थी ने प्रथम व् कक्षा पंचमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नवकार विद्या मन्दिर पादरू का वास सिवाना में बसन्त पंचमी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन रखा गया। विद्यालय के संस्था प्रधान प्रकाश सैन और व्यवस्थापक हितेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।राजू बाल निकेतन माध्यमिक सिवाना, गुरु खेतेश्वर विद्या मन्दिर पुरोहितो का वास्, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुड़ा विडा , राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ानाल ,सिणेर, धारणा, सहित ग्रामीण क्षेत्रो में धूमधाम से मनाई गई।

मोकलसर.स्थानीयड्रीम चॉइस स्कुल मायलावास में शुक्रवार को बसंत पंचमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वंदना स्थल पर मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने पीले फूल अर्पित कर कर माँ सरस्वती की वंदना की इस अवसर पर युथ लोकसभा महासचिव अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित , निदेशक नवीन सोलंकी, किशन सिंह सोलंकी, पूनम मैडम, सहित छात्र मौजूद रहे।

बालोतरा. आदर्श बालिका स्कूल में मां शारदे का रूप धरे बालिका।

बालोतरा. मां शारदे का रूप धरे बालिकाएं।

पाटोदी. स्कूल में यज्ञ करते बच्चे पंडित।

खबरें और भी हैं...