‘संस्कारवान विद्यार्थी हमेशा सफल होता है’
वर्धमानआदर्श विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह समारोह पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम ओपी विश्नोई, अध्यक्षता स्थानकवासी संस्थान के उपाध्यक्ष रूपचंद सालेचा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपरिषद सभापति रतन खत्री, सीआई गौरव अमरावत, ओसवाल समाज अध्यक्ष मांगीलाल बाफना, रोटरी इंटरनेशनल असिस्टेंट गर्वनर ओमप्रकाश बांठिया, नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा, नाकोड़ा ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गणपतलाल पटवारी, डॉ. हीरालाल चौपड़ा, प्रभा सिंघवी, मंजूदेवी कांकरिया, हीराचंद कमलेश कुमार, घेवर चन्द मुकेश कुमार कंकू चौपड़ा भवानी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर ओपी विश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा की संस्कारवान एवं अनुशासित विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। विशिष्ट अतिथि रतन खत्री ने कहा की विद्यालय प्रधानाचार्य के नेतृत्व में यह विद्यालय वास्तव में दिनों दिन प्रगति की ओर बढ़ रहा है। विद्यालय द्वारा विद्यालय स्तर पर एवं उपखंड स्तर पर विभिन्न समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि वास्तव में यह विद्यालय हर क्षेत्र में दिनों दिन प्रगति की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्हे बाल कलाकारों ने बेटी बचाओ, मां की ममता एवं देशभक्ति नृत्यों पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों को देखकर मेहमान एवं दर्शक झूम उठे। प्रधानाचार्य जोस पीजे ने वर्ष भर में आयोजित की गई विभिन्न शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों पर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष शांतिलाल अन्याव ने अतिथितियों अभिभावकों भामाशाहों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संचालन समिति के सदस्यों एवं विद्यालय स्टाफ को टीम की भावना से एक जुट होकर विद्यालय विकास की बात कही एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के पृथ्वीराज गोठी, पुष्पेंन्द्र तातेड़, शांतिलाल हुंडियां, लूणचंद छाजेड़, प्रवीण चौपड़ा, शांतिलाल सजलानी, सुरेश मेहता, कांतिलाल हुंडियां, तनसुख चौपड़ा, नगराज चौपड़ा, नेमीचंद अंयाव, तथा नागरिक एवं अभिभावक, विद्यार्थी उपस्थित थे।
बालोतरा. वार्षिकोत्सव में प्रस्तुतियां देते स्टूडेंट्स।
बालोतरा. कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक।