पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुस्कान घांची राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

मुस्कान घांची राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | राजस्थानसरकार के काॅलेज शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2014-15 में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरजे गर्ल्स कॉलेज बालोतरा की मुस्कान घांची को राज्य पुरस्कार सम्मानित किया गया। कॉलेज शिक्षा आयुक्त अनूप खींची द्वारा जयपुर में पुरस्कार दिया गया। डीआरजे गर्ल्स कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर में अघ्ययनरत मुस्कान घांची ने इस काॅलेज को पहली बार यह सम्मान दिलवाया है। मुस्कान ने जजिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय वन महोत्सव, पौधरोपण, श्रमदान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य संबंघी जागरूकता, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, महिला शिक्षा, जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण सुरक्षा, साक्षरता रैलियां आदि में सक्रियता से भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कौमी एकता सप्ताह में दहेज प्रथा के विरोध पर आधारित लघुनाटिका की सूत्रधार रही। शुरू से ही पढ़ाई में होशियार यह बालिका पिछले वर्ष विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...