एसयूपीडब्ल्यू कैंप का समापन
बालोतरा | स्थानीयनवकार विद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल में एसयूपीडब्लू कैंप का समापन हुआ। स्कूल के उप प्राचार्य अमृत बुरड ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत नवकार मंत्र मां सरस्वती के समकक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके पश्चात प्राचार्य मोतीसिंह राठौड़ ने पांच दिवसीय शिविर के दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक, निबंध, पौधरोपण, स्वच्छता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुस्कान चौपड़ा एंड ग्रुप, वंशिका श्रीवास्तव, नेतल पंचारिया अंतिमा बागरेचा ग्रुप ने मारवाड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम शिविर प्रभारी मनोज रमन ने पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवकार समिति के सचिव पारसमल चौपड़ा ने झंडा अवरतण कर समापन की विधिवत घोषणा की।