पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | राजस्थानआदर्श जाट स्टूडेंट यूनियन बालोतरा के बैनर तले शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान राजसु के महा सचिव जैताराम गोदारा भंवरलाल सारण ने संबोधित किया। इस अवसर पर तगाराम भाकर, मनोज चौधरी, नारणराम सऊ, हनुमान विश्नोई, मोहन डेलू, अब्दुल, नेमाराम जाखड़, जसराज, प्रहलादराम कड़वासरा, चंद्रप्रकाश, गोपीलाल डेलू, ललित घाट, बाबूलाल सऊ, ओमप्रकाश सांई, विशन ढाका, भाकर माकड़, बीजाराम इत्यादि राजसु कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिवाना.अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद सिवाना की ओर से शुक्रवार को स्थानीय अहिंसा सर्किल पर सियाचिन हिमस्खलन में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए जवानों की आत्मा के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर तहसील संयोजक नरेन्द्रसिंह जोधा, नगर मंत्री अरुण सोनी, अशोक सागर, पवन जैन, हरिकरण, कालूराम मेघवाल, हरीश सोनी, अजहरुदीन, कल्याणसिंह, छगन, किशोर, दिनेश, रघुवीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बालोतरा| वीरशिवा यंग फोर्स की ओर से शुक्रवार को मद्रास रेजिडेस के जवान हनुमनथप्पा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फोर्स के अध्यक्ष बलवंत सिंह चारण ने कहा कि हमने आज एक सच्चा देश भक्त खो दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष बलवंत सिंह चारण, सचिव लोकेंद्रसिंह ईकड़ाणी, महेंद्र सोनगरा, दिलीप तंवर, गौ सेवक मदन राजपुरोहित, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रमणियामें शहीद को दी श्रद्धांजलि : रमणिया.तेलवाड़ा के गोगाजी मंदिर मेला प्रांगण में वीर शहीद हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पिंटू सुथार सहित सिवाना मंडल मंत्री गणपत सिंह, समुन्द्रसिंह, प्रेमसिंह, नरेन्द्रसिंह, चेतन पुरोहित, महेन्द्र कुमार, उप सरपंच विशनाराम देवासी सहित सैकड़ों ग्रामिणों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए भगवान से कामना की।

खबरें और भी हैं...