बांठिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पंवार
बालोतरा |पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपालाल बांठिया को उनके निवास स्थल पर शनिवार को पार्टी नेता, प्रशासनिक अधिकारियों नागरिकों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। पार्षद कांतिलाल हुंडिया ने बताया कि बांठिया के निवास स्थान पर आरपीएससी चेयरमैन डॉ. ललित के पंवार, पूर्व राजस्व मंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता हेमाराम चौधरी एवं नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।