पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुंदरकांड चालीसा का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा |भृगुवंशीयब्राह्मण देशांतरी समाज भवन में महर्षि भृगु जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ तथा हनुमान चालीसा का आयोजन कर समाज राष्ट्र की खुशहाली की कामना की गई। सचिव राजेंद्र जोशी ने बताया कि समाज के जनक आदर्श महर्षि भृगु महाराज की जयंती पर हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज भवन में वाचक पंडित ईश्वरदास दंड पार्टी द्वारा सुंदरकांड का पाठ तथा संगीतमय हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। पंडित ईश्वरदास संत ने पाठ का वाचन करते हुए अपने वाचन में समाज देशहित में अपना जीवन अर्पण करते हुए सद्कार्य करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म से बढ़कर अन्य कोई धर्म नहीं है। अपने धर्म से प्रेम करते हो तो राष्ट्र धर्म की रक्षा करनी अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...