लक्ष्य तय कर मेहनत करें : गौड़
व्यक्तिके जीवन में विद्यार्थी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। विद्यार्थी निश्चित लक्ष्य को लेकर ईमानदारी के साथ परिश्रम कर अपने परिवार एवं संस्था का नाम रोशन करें। विद्यार्थी मन, बुद्धि एवं शरीर से स्वथ्य रहकर अध्यापन कार्य में ध्यान लगाकर मेहनत करें। यह बात केयर्न के डीजीएम अयोध्या प्रसाद गौड़ ने स्थानीय एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहीं। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता नगर परिषद सभापति रतन खत्री ने की।
नगर परिषद सभापति रतन खत्री ने कहा कि कॉलेज के विकास क्षेत्र में जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई खेल मैदान के विकास में हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं नगर परिषद की बोर्ड बैठक में कॉलेज विकास के लिए विचार-विमर्श कर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अध्यापन के साथ-साथ रोजगार परक कोर्स करके स्वावलंबी बने। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि एसडीएम उदयभानू चारण ने कहा कि जीवन में अनुशासित रहकर परिश्रम करने वाला हमेशा सफल होता है। विशेष रूप से जिन प्रतिभाओं ने कॉलेज में कक्षावार प्रथम अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। एएसपी जसाराम बोस ने कहा कि विद्यार्थी परिवार एवं संस्था के आदर्श एवं संस्कार को ध्यान में रखकर अपने लक्ष्य के प्रति तत्पर रहें। यही समय है, जिसमें विद्यार्थी अपने परिश्रम से जीवन का निर्माण कर सकता है।
भामाशाह महावीर चौपड़ा ने कहा कि कॉलेज विकास के लिए हमारा परिवार हमेशा तत्पर रहेगा। कॉलेज में अतिशीघ्र पानी की प्याऊ की व्यवस्था कराई जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान दीपक माली ने दीप वंदना की। कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. महेंद्र चौधरी ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कॉलेज में कई कमियों के बावजूद भी परिणाम संतोषजनक रहा है। यहां से अध्ययन कर चुके विद्यार्थी अन्य प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सेवाओं में लगे हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा जिला वन महोत्सव में सहयोग करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों की ओर से सम्मान किया गया।
येरहे उपस्थित : कार्यक्रममें जिला परिषद सदस्य खेताराम कालमा, डॉ. एच के जोशी, डॉ. अरूण कुमार जैन, डॉ. अनिलकुमार परिहार, डॉ. राजकुमारी रूपचंदानी, डॉ. राजेश जैन, फरसाराम सराणा, मोहनसिंह परिहार, माधोसिंह गहलोत, राजेंद्रसिंह, शंभुलाल शर्मा, शिक्षािवद् भंवरलाल सालेचा, सालगराम परिहार, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजयसिंह, गोपालसिंह, अजय जैन, छात्र संघ उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह, महासचिव नरेश कच्छवाह, संयुक्त सचिव कमलेश कच्छवाह, पूर्व छात्र परिषद के उपाध्यक्ष भलाराम मेघवाल, सचिव महिपालसिंह करणोत सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
बालोतरा. वार्षिकोत्सव में उपस्थित स्टूडेंट्स।