मूंगड़ा सरपंच का कार्यशाला में जयपुर जाएंगे
बालोतरा | ग्रामीणविकास मंत्रालय की ओर से आईआईटी दिल्ली के निर्देशन में इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान जयपुर में 12 फरवरी को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए बाड़मेर जिले से बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मूंगड़ा के सरपंच जितेंद्रसिंह रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गंगाल के सरपंच का चयन हुआ है। कार्यशाला में भाग लेने के लिए मूंगड़ा सरपंच जितेंद्रसिंह गंगाल के सरपंच नाथूराम जांगिड़ गुरुवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे।