राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया
बालोतरा अग्रवालकॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल नंबर 4 प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गत 5 फरवरी को कक्षा 4 5 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।