पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | शहरके नवकार विद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल में एसयूपीडब्ल्यू शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उप प्राचार्य अमृत बुरड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र तथा प्राचार्य मोतीसिंह राठौड़ की ओर से मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। प्राचार्य मोतीसिंह राठौड़ ने विद्यार्थियाें को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा के क्षेत्र में बहुत जरूरी हैं। शिक्षा के साथ सह शिक्षण गतिविधियां शिविर के माध्यम से ही पूर्ण होती हैं। इसके बाद एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, बैलून रेस, रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...