गौ रक्षा जागृति मंच की बैठक आयोजित
बालोतरा | गौरक्षा जागृति मंच की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में 28 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला मंत्री नेमाराम जाखड़ ने कहा कि गाय को भारतीय सभ्यता में माता का दर्जा दिया गया है। लेकिन आजाद भारत में गाय को बेसहारा कर दिया। गौ संरक्षण के लिए आज हमें आंदोलन धरने का सहारा लेना पड़ेगा। मंच के प्रकाश टेलर ने बताया कि रैली में गौ भक्तों की ओर से गाय को राष्ट्र माता बनाए जाने की मांग की जाएगी। जिला सचिव नरसीराम पटेल ने बताया कि रैली में बाड़मेर जिले से 500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए बस द्वारा रवाना होंगे। बैठक में नगर उपाध्यक्ष दिलीप प्रजापत, प्रवक्ता प्रकाश टेलर, हिंदुसिंह सोढ़ा, भवानीसिंह, जवानाराम चौधरी, मोहनलाल डेलू, जगदीश जाखड़, हंसराज प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।