पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महर्षि नवल साहेब की जयंती पर निकली कलश यात्रा

महर्षि नवल साहेब की जयंती पर निकली कलश यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षिनवल साहेब की जयंती रविवार को वाल्मिकी समाज की ओर से श्रद्धा निष्ठा के साथ मनाई गई। जयंती पर सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद समाज भवन में महंत अमराराम महाराज सुखदेव सोलंकी के सानिध्य में जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जागरण में भजन मंडली धरी एंड पार्टी के गायक कलाकार संपतराज धरी नाथूराम सियोता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटिया, रफीक पठान, त्रिभुवनदान चारण, देवीचंद ओसवाल आदि मौजूद रहे।

बालोतरा. कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...