पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरज की रोशनी से रोज मिलती है 25 हजार यूनिट बिजली

सूरज की रोशनी से रोज मिलती है 25 हजार यूनिट बिजली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपातकालीन में तारणहार साबित होता प्लांट

मनोहरसिंहखोखर |बालोतरा

केंद्रसरकार से कांट्रेक्ट के बाद दो कंपनियों की देखरेख में बिठूजा में लगे सौर ऊर्जा प्लांट में हर रोज 25 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। यहां पर उत्पन्न होने वाली बिजली पॉवरकॉम को बेची जाती है, जहां से हजारों घरों को रोशनी मिलती है। प्लांट की स्थापना हुए करीब 6 साल बीत गए हैं। इस संयंत्र में उत्पन्न होने वाली बिजली हाउसिंग बोर्ड स्थित 220 केवी जीएसएस को भेजी जाती है, जहां से डिस्कॉम अपनी जरूरत के हिसाब से आगे घरों सहित अन्य जगहों पर बिजली की सप्लाई करता है।

एक फौरे अनुमान की मानें तो बिठूजा संयंत्र में बनने वाली बिजली से हर रोज हजारों घरों को रोशनी मिलती है। घरों में बिजली नहीं देकर इसका इस्तेमाल बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र के लिए किया जाए तो पूरा औद्योगिक क्षेत्र इस प्लांट की बिजली से जगमगा सकता है।

खबरें और भी हैं...