मेहता का हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में चयन
बालोतरा | क्षेत्रकी सोनू मेहता पुत्री हरीश रजनी मेहता का चयन कंप्यूटर साइंस की मास्टर्स डिग्री के लिए विश्व विख्यात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के लिए हुआ। यह सफलता जीआरई एवं टॉफेल की परीक्षा में उच्च स्कोर प्राप्त करने के बाद प्राप्त की गई। इससे पहले सोनू आईआईटी जोधपुर एवं बाड़मेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। वहीं वर्तमान में माइक्रोसाफ्ट कंपनी हैदराबाद में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।