पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामाजी आया थारे द्वार..., पर झूमे श्रोता

मामाजी आया थारे द्वार..., पर झूमे श्रोता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूनीनदी किनारे जलदाय विभाग टंकी के पीछे खारोड़िया स्थित मामाजी मंदिर पर शनिवार रात्रि में जगदंबा ग्रुप के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या में जालोर के गायक जोगभारती ने गणपति वंदना के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने गुरु महिमा साधु भाई बिना भजन कुण तरिया के साथ मामाजी आया थारे द्वार..., देवों में देवी बड़ी-बडी जगदम्बा मां..., सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। गायक अशोक प्रजापत ने सुता वोतो जागो नींद सू मामाजी थारे घर आया रे..., मामाजी हुआ घोड़लिया असवार सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक नरपत देवासी, छगन माली, राजेश माली ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मामाजी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति रतनलाल खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, पूर्व पार्षद नेनाराम सुंदेशा, समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर, पारस खारोडिया, भोपाजी घेवर माली, ओमप्रकाश देवासी, भाखराराम देवासी, गेनाराम देवासी, पोकरराम देवासी, गलाराम देवासी, जोराराम माली, हनुमान देवासी, स्वरूप देवासी, सहित श्रद्धालु उपस्थित थे। संचालन राजू माली ने किया।

बालोतरा. मंदिर में श्रृंगारित मामाजी की प्रतिमा।

बालोतरा. भजन संध्या में उपस्थित श्रोतागण।

खबरें और भी हैं...