पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिड़की तोड़ एसबीबीजे बैंक में चोरी का प्रयास

खिड़की तोड़ एसबीबीजे बैंक में चोरी का प्रयास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | स्टेटबैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शाखा में सोमवार रात्रि के दरम्यान अज्ञात चोरों की ओर से चोरी का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार रात्रि काे चोरी की नियत से अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। उल्लेखनीय है कि इस बैंक में पूर्व में भी कई बार अज्ञात चोरों की ओर से चोरी के प्रयास किए हैं। इसके बावजूद बैंक प्रशासन की ओर से सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं की जा रही है। बैंक प्रशासन की इस लापरवाही के कभी भी बड़ी चोरी की वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता है।