- Hindi News
- फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित
फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित
बाड़मेर | राजस्वमंडल राजस्थान अजमेर के निर्देशानुसार वर्ष 2014-15 फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण फसल रबी का निर्धारित किया है। एडीएम ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 11 फरवरी को पंचायत समिति बाड़मेर बैठक हाल में सुबह 11 बजे एसडीएम की अध्यक्षता में बाड़मेर, रामसर, शिव, गडरारोड, चौहटन, सेडवा, गुड़ामालानी धोरीमन्ना तथा 12 फरवरी को एसडीएम बालोतरा के बैठक हाल में सुबह 11 बजे सिवाना, समदड़ी, बायतु, गिडा, सिणधरी पचपदरा तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों काे प्रशिक्षण दिया जाएगा।