दोपहर बाद नजर आई ‘आप’ की टोपी
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिलते ही शहर में जगह-जगह आप की टोपी पहने कार्यकर्ता दिखाई पड़ने लगे। हर कोई एक दूसरे को बधाई देने में लगा था।
दिल्ली के चुनाव परिणामों की रुझान आते ही आम आदमी पार्टी की टोपी पहने कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई देने लगा। ये लोग केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी की जीत का इजहार कर रहे थे।
ऐसाभी माहौल दिखा
इतनाही नहीं चाय बेचने से लेकर आटो चलाने वाले तक में आप की जीत पर खासा उत्साह नजर आया। शहर में डाक बंगले के बाहर एक चाय विक्रेता आप की टोपी पहनकर दिनभर ग्राहकों को चाय पिलाता रहा। उधर एक आटो चालक ने आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू को ही आटो के आगे लगा दिया।
बधाइयांदी, मिठाइयां बांटी
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होने पर राजस्थान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष पुखराज जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव होने से भारी बहुमत मिला है, जो कि सराहनीय एेतिहासिक कदम है। इस अवसर पर नरेश कुमार केतु, अशरफ खान, अनिलकुमार चौहान, अरिहंत सिंघवी, मनोहर टाक, पूनाराम, जेठाराम मंगलाराम चौधरी सहित समिति के सदस्यों पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। उधर पाटोदी में दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी जीत भाजपा की करारी हार पर कस्बे में केजरीवाल के समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए विजयी जुलूस निकाला। इस अवसर पर अशोक सोनी, सांगाराम प्रजापत, प्रकाश दर्जी, ललित जीनगर, गौतम कोठारी ओम सोनी आदि ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जताई।
बालोतरा. आप के समर्थन मेंे टैक्सी पर लगाया झाडू।
पाटोदी. दिल्ली में आप की सरकार बनने पर खुशी जताते कार्यकर्ता।