- Hindi News
- आम गली में बना दिया डंपिंग पॉइंट, मोहल्लेवासी परेशान
आम गली में बना दिया डंपिंग पॉइंट, मोहल्लेवासी परेशान
बालोतरा. गली के नुक्कड़ पर डाला गया कचरा।
भास्कर न्यूज | बालोतरा
द्वितीयरेलवे क्राॅसिंग के सामने स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास वाली गली को नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने डंपिंग पोईंट बना दिया। साफ-सफाई के दौरान अन्य जगहों से कचरे की भरी टोलियां गली के नुक्कड़ पर खाली देते हैं।
गदंगी की बू के चलते आसपास के रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। इसके अलावा कचरा पूरी गली में फैलने से आवागमन में भी परेशानी रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, मगर सुनवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
जीनादूभर हो गया
^गलीके नुक्कड़ पर इतना कचरा फैला रहता है कि गंदगी की बू घरों के अंदर तक पहुंच रही है। इससे जीना दूभर हो गया है। लाभुरामघांची, मोहल्लेवासी।
कोई सुनवाई नहीं
^सफाईकर्मचारी कचरे से भरी टोलियां यहां खाली कर देते हैं। इसके बाद ट्रैक्टरों से दूसरे दिन कचरे को उठाया जाता है। पूरे दिन हमें परेशानी झेलनी पड़ती है। मनीषखंडेलवाल, व्यापारी।