- Hindi News
- आउटडोर बढ़ा, माेतीसरा से संदिग्ध जोधपुर रैफर
आउटडोर बढ़ा, माेतीसरा से संदिग्ध जोधपुर रैफर
मरीजों को टेमी फ्लू मास्क दे रहे हैं
^संदिग्धमरीजों उनके परिजनों को मास्क टेमीफ्लू दिए जा रहे हैं। अस्पताल के पास कितनी टेमी फ्लू टेबलेट मास्क उपलब्ध है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। डॉ.बलराजसिंह, पीएमओ, राजकीय नाहटा चिकित्सालय, बालोतरा।
स्वाइन फ्लू संदिग्ध पीड़ित जोधपुर रेफर
मोकलसर.क्षेत्रके मोतीसरा गांव के राजकीय उमावि के दसवीं क्लास के छात्र दिनेश कुमार को चिकित्सकीय जांच के दौरान स्वाइन फ्लू संदिग्ध होने पर जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार को बालोतरा राजकीय नाहटा अस्पताल में दिखाया गया। जहां जांच में स्वाइन फ्लू संदिग्ध होने पर पीड़ित को जोधपुर रेफर किया गया।
बालोतरा. राजकीय नाहटा चिकित्सालय में उमड़ी मरीजों की भीड़।
बाड़मेर. स्वाइन फ्लू से बचने के लिए एसबीआई मेंे मॉस्क लगा काम करते हुए।
बालोतरा. स्थानीयमहा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को सभी विद्यार्थियों में स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ बाड़मेर के जिलाध्यक्ष हरचंदराम प्रजापत ने कहा कि स्वाइन फ्लू एक घातक बीमारी है, जो व्यक्ति की जान तक ले सकती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी इंफ्लूएंजा फ्लू बीमारी है। उन्होंने लक्षणों की जानकारी दी। स्कूल व्यवस्थापक ओमप्रकाश प्रजापत ने स्वाइन फ्लू से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए मुंह नाक पर रुमाल मास्क ढकने की बात कही। प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम भार्गव ने कहा कि व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।