पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए राशन कार्ड पर ही खाद्य सामग्री दी जाए

नए राशन कार्ड पर ही खाद्य सामग्री दी जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रसदविभाग की ओर से नए राशन कार्ड पर ही राशन देने के विरोध में शहर के वार्ड नंबर 35 की पार्षद दाखूदेवी ने खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना को पत्र भेजा।

पत्र में पार्षद दाखूदेवी ने बताया कि रसद विभाग ने पुराने राशन कार्ड पर रसद सामग्री वितरण नहीं करने का निर्णय किया है, जो कि गरीब जनता के हितों पर कुठाराघात है। इसके अलावा नए राशन कार्ड बनाने का कार्य स्थानीय निकाय से हटाकर रसद विभाग को सौंपा गया हैं, तब से लोगों के नए राशन कार्ड बनकर नहीं आए है।

जो नए राशन कार्ड बनकर आए हैं, उनमें कई प्रकार की त्रूटियां है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नए आवेदन लेने पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।