पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. बालोतरारेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने के कारण चोट लगने से मौत हो गई।

बालोतरा जीआरपी इंचार्ज रामचंद्र धुंधवाल ने बताया कि ओमप्रकाश पुत्र हनुमानदास अग्रवाल निवासी बालोतरा समदड़ी स्टेशन से कालका एक्सप्रेस में चढ़ा था। कालका ट्रेन बालोतरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची और करीब पौने आठ बजे यहां से वापिस बाड़मेर की ओर रवाना हुई तो ओमप्रकाश ट्रेन से उतरने लगे। चलती ट्रेन से उतरते वक्त वे प्लेटफार्म पर गिर गए और सिर में गंभीर चोटें आई। उन्हें घायल अवस्था में राजकीय नाहटा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।