सांसद का बालोतरा-समदड़ी दौरा
बालोतरा/समदड़ी. बाड़मेर-जैसलमेरसांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का रविवार को बालोतरा समदड़ी क्षेत्र में दौरा रहेगा। समदड़ी भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मांगीलाल रांकावत ने बताया की सांसद चौधरी रविवार दोपहर 2 बजे ललेची माता मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं बालोतरा भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे डाक बंगले में सांसद चौधरी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।