दशहरे पर निकलेगी शोभायात्रा
बालोतरा. विजयादशमी पर्व पर हर वर्ष की भांति भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर रेलवे कॉलोनी के महंत बाबूदास वैरागी ने बताया कि हनुमान मंदिर से शोभायात्रा दोपहर 2 बजे रवाना होगी। राम दरबार की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शाम 5.30 बजे रावण दहन स्थल पहुंचेगी। वहां राम-लक्ष्मण रावण का दहन करेंगे। इस आयोजन को लेकर मंदिर में रंग-बिरंगी रोशनी के साथ सजावट की गई है। आयोजन की तैयारी में बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर गौड़, भोलाराम, अशोक गौड़ आदि जुटे हुए हैं।