- Hindi News
- निकाय चुनाव में भारी जीत का प्रयास करें: लखावत
निकाय चुनाव में भारी जीत का प्रयास करें: लखावत
बालोतरा. नगरपरिषदचुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तरह भारी जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। इसके लिए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं। यह बात भाजपा बाड़मेर-जैसलमेर के प्रभारी ओंकारसिंह लखावत ने शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास के कामों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ केंद्रीय ऊन बोर्ड अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आमजन के कल्याण के लिए विकास के कामों में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। कार्यकर्ता आमजन में केंद्र राज्य सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत ने कहा कि विकास के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। साथ ही पेयजल योजनाओं का काम प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, उनका पूरा मान-सम्मान होगा। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान, भाजपा के पर्व नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, रमेश गुप्ता, पूर्व महामंत्री बाबूलाल ओस्तवाल, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल आदि ने पदाधिकारियों को लखावत, धनकड़ विश्नोई का माल्यार्पण कर साफा पहना कर स्वागत किया। पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।