किशोरी संस्कार शिविर आज
जसोल. विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित जिला स्तरीय किशोरी संस्कार शिविर रविवार को सवेरे 9 से शाम 5 बजे तक स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर नाकोड़ा रोड में आयोजित होगा। प्रचार प्रमुख विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि किशोरी संस्कार शिविर में बालोतरा शहर के 8 स्कूलों की की लगभग 300 से अधिक छात्राएं, पूर्व छात्राएं, शिक्षिकाएं सहित समिति सदस्या भाग लेंगी। संयोजिका प्रमिता अरोड़ा ने बताया कि शिविर में बालिका शिक्षा से संबंधित विषयों एवं संस्कार राष्ट्र निर्माण में बालिका की भूमिका जैसे बौद्धिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।