पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांगिया माता दर्शनार्थ संघ रवाना

सांगिया माता दर्शनार्थ संघ रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन भाटी भाईपा ग्रुप बालोतरा की ओर से सांगिया मां जैसलमेर दर्शनार्थ संघ रवाना हुआ। देवी भक्त रविवार प्रात: 6 बजे स्थानीय नाईयों का बास से ढोल-ढमाकों के साथ नाचते-गाते द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे। यहां से करीब सवेरे 7 बजे दर्शनार्थ बस रवाना हुई। व्यवस्थापक नाथू हलवाई ने बताया कि सैन भाटी गौत्र के स्थानीय बंधु सांगिया माता जैसलमेर, रामदेवरा, भादरिया राय मंदिर, तनोट माता, घड़ियाला माता के दर्शनार्थ के अलावा सम के धोरों पर भी भ्रमण करेंगे। संरक्षक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि संघ अध्यक्ष दिनेश, उपाध्यक्ष नवीन, कोषाध्यक्ष नारायण, संचालक मंत्री डीजे सुरेश भाटी, व्यवस्थापक रतनलाल, कांतिलाल, भरत, भीमराज भाटी सूचना मंत्री किशोर कुमार भाटी रास्ते में श्रद्धालुओं को विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करेंगे।

बालोतरा. सांगियामाता के दर्शनार्थ रवाना होते श्रद्धालु।